मानस नेशनल पार्क में स्वैंप डियर की आबादी में वृद्धि देखी गई

मानस नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व ने 2 अक्टूबर, 2023 को घोषणा की कि पार्क में स्वैंप डियर (बारासिंघा) की आबादी में वृद्धि देखी गई है। राष्ट्रीय उद्यान के स्वैंप डियर एस्टीमेट 2023 के अनुसार, स्वैंप डियर  की आबादी 2021 की 121 से बढ़कर 2023 में 174 हो गई है।  

मानस राष्ट्रीय उद्यान में ईस्टर्न स्वैंप डियर की आबादी की रिकवरी के लिए, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल समिति की सिफारिश पर भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट (डब्ल्यूटीआई) के सहयोग से असम वन विभाग द्वारा एक स्थानांतरण कार्यक्रम विकसित किया गया था। इन्हीं प्रयासों से मानस नेशनल पार्क को सफलता मिली है।  

गौरतलब है कि असम के मानस राष्ट्रीय उद्यान में 2021 में बाघों की आबादी में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई थी, जहां कभी एक भी बाघ नहीं था। मानस राष्ट्रीय उद्यान में कई अन्य एंडेंजर्ड प्रजातियाँ भी प्राप्त होती हैं।

यहां एशियाई हाथी, हॉग डियर, हिस्पिड खरगोश, जंगली भैंस, गैंडा, सांभर हिरण, स्वैंप डियर, चित्तीदार हिरण, बार्किंग डियर, हिमालयी काले भालू, हिमालयी सीरो, गोरल, ब्लैक पैंथर और बिंटूरॉन्ग जैसे जानवर प्राप्त होते हैं।

टाइगर रिजर्व में 48 बाघ, पक्षियों की 475 विभिन्न प्रजातियाँ, तितलियों की 250 प्रजातियाँ और 60 और अधिक स्तनपायी प्रजातियाँ हैं।

पिग्मी हॉग संरक्षण कार्यक्रम (PHCP) द्वारा 22 और 26 जून, 2021 को दूसरी बार असम के मानस राष्ट्रीय उद्यान में बारह कैप्टिव-नस्ल वाले पिग्मी हॉग छोड़े गए थे। इस तरह यहां पिग्मी हॉग भी प्राप्त होते हैं।

स्वैम्प डियर

पाकिस्तान और बांग्लादेश में  स्वैम्प डियर पहले ही विलुप्त हो चुके हैं। यह अब केवल दक्षिण-पश्चिमी नेपाल और मध्य और पूर्वोत्तर भारत में पाया जाता है।

भारतीय उपमहाद्वीप में  स्वैम्प डियर की तीन उप-प्रजातियां पाई जाती हैं वेस्टर्न  स्वैम्प डियर  (रुसेर्वस डुवाउसेली) नेपाल में पाया जाता है, साउथर्न स्वैम्प डियर (रुसेर्वस डुवाउसेली ब्रांडेरी) मध्य और उत्तर भारत में पाया जाता है और ईस्टर्न स्वैम्प डियर (रुसेर्वस डुवाउसेली रंजीतसिन्ही) काजीरंगा, मानस  और दुधवा राष्ट्रीय उद्यानों में पाया जाता है।

स्वैम्प डियर (बारासिंघा) मध्य प्रदेश का राज्य पशु है।

error: Content is protected !!