स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023: इंदौर और सूरत सबसे स्वच्छ शहर

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 11 जनवरी 2024 को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) द्वारा आयोजित भारत मंडपम, नई दिल्ली में विजेताओं को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 (Swachh Survekshan awards 2023) से सम्मानित किया।

गुजरात के सूरत और मध्य प्रदेश के इंदौर शहरों को संयुक्त रूप से देश के सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया। इंदौर को लगातार सातवीं बार सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है।

एक लाख से अधिक आबादी वाले शीर्ष 10 सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में ग्रेटर विशाखापत्तनम, भोपाल, विजयवाड़ा, नई दिल्ली, तिरूपति, ग्रेटर हैदराबाद और पुणे भी शामिल हैं।

राज्यों में महाराष्ट्र सबसे स्वच्छ राज्य है, उसके बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का स्थान है। एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में, महाराष्ट्र में सासवड और लोनावाला के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के पाटन ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए, जबकि मध्य प्रदेश में महू छावनी बोर्ड को सबसे स्वच्छ छावनी बोर्ड घोषित किया गया।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की थीम थी; “वेस्ट टू वेल्थ”, जबकि 2024 की थीम है; “रिड्यूस, री-यूज,रीसायकल” है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2016 में 73 प्रमुख शहरों के मूल्यांकन के साथ शुरू हुआ, लेकिन अब 4,477 शहरों को कवर करता है।

error: Content is protected !!