यूक्रेन में शांति पर शिखर सम्मेलन 2024

“यूक्रेन में शांति पर शिखर सम्मेलन” (Summit on Peace in Ukraine) शीर्षक से दो दिवसीय यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन 15-16 जून 2024 को स्विट्जरलैंड के बर्जनस्टॉक रिसोर्ट में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में 90 से अधिक देशों और वैश्विक संस्थानों ने भाग लिया। यूक्रैन पर फूल स्केल हमले के बाद यूक्रेन में शांति पर यह सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन था।

रूस को आमंत्रित नहीं किया गया था, और चीन इस शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुआ। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधित्व किया।

भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) राजदूत पवन कपूर ने किया।

शिखर सम्मेलन में  एक मसौदा घोषणापत्र जारी किया गया जो यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता की पुष्टि करता है और देश के खिलाफ किसी भी परमाणु खतरे को स्पष्ट रूप से खारिज करता है।

error: Content is protected !!