सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने (Sukhwinder Singh Sukhu) 11 दिसंबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने दोनों को शपथ दिलाई।

मुख्य तथ्य

  • हिमाचल परिवहन निगम के बस ड्राइवर के बेटे सुक्खू जमीनी नेता हैं, जिन्हें पहाड़ी राज्य का सांगठनिक अनुभव है।
  • नादौन से चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष थे और एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस का हिस्सा रहे हैं।
  • बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा के 68 सदस्यों का चुनाव करने के लिए 12 नवंबर 2022 को राज्य में विधान सभा चुनाव हुए थे।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को बहुमत मिली है। यह पहली बार भी था जब कांग्रेस ने 4 साल (2018 से) में किसी राज्य में सरकार बनाई है।
  • 68 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस को 40 सीटें, प्रतिद्वंद्वी भाजपा को 25 सीटें प्राप्त हुई। हालाँकि दोनों दलों के बीच वोट शेयर में कुल अंतर 1 प्रतिशत से भी कम था। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की।
error: Content is protected !!