SIPRI Yearbook 2023: भारत के परमाणु शस्त्रागार में परमाणु हथियारों की संख्या बढ़कर 164 हो गयी

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने “SIPRI ईयरबुक 2023” शीर्षक से अपनी वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की है।  

रिपोर्ट के मुताबिक चीन के परमाणु शस्त्रागार की संख्या जनवरी 2022 में 350 वारहेड से बढ़कर जनवरी 2023 में 410 हो गयी, और इसके और बढ़ने की आशंका है।

नौ परमाणु-सशस्त्र देशों – संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (उत्तर कोरिया) और इज़राइल – अपने परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण जारी रखे हुए  हैं और इनमें से कई देशों ने 2022 में कई नए परमाणु अस्त्र तैनात किए   हैं।

जनवरी 2023 में अनुमानित 12,512 परमाणु  वारहेड्स की कुल वैश्विक सूची में, लगभग 9,576 संभावित उपयोग की स्थिति वाले हैं जो – जनवरी 2022 की तुलना में 86 अधिक है।  

विश्व में सभी परमाणु हथियारों का 90% रूस और यू.एस. के पास है।  

भारत और पाकिस्तान अपने परमाणु शस्त्रागार का विस्तार करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों देशों ने 2022 में नए प्रकार के परमाणु डिलीवरी सिस्टम्स को पेश किये और इन्हें विकसित करना जारी रखे हुए हैं।

भारत के परमाणु शस्त्रागार 2022 में परमाणु हथियारों की संख्या 160 से बढ़कर 2023 में 164 हो गयी और पाकिस्तान के 165 से बढ़कर 170 हो गए।

error: Content is protected !!