स्टेफनी फ्रापार्ट: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में फील्ड रेफरी का कमान संभालने वाली प्रथम महिला

कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में 1 दिसंबर को पहली बार महिला रेफरी देखने को मिला। फ्रांस की स्टेफनी फ्रापार्ट (Stephanie Frappart) जर्मनी और कोस्टा रिका के बीच खेले गए ग्रुप-E मैच में फील्ड रेफरी की जिम्मेदारी संभाली।

फ्रापार्ट के साथ अस्सिटेंट रेफरी के तौर पर दो और महिला रेफरी नुइजा बैक और केरेन डियाज थीं।

यह पहली बार है जब पुरुषों के विश्व कप मैच का नेतृत्व केवल महिला रेफरी टीम द्वारा किया गया। वैसे फ्रापार्ट का यह पहला रिकॉर्ड नहीं है

2021 में, वह पुरुषों के विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में रेफरी करने वाली पहली महिला बनीं, जब उन्होंने नीदरलैंड बनाम लातविया खेल की कमान संभाली।

38 साल की फ्रापार्ट 2019 में फ्रांस की लीग-1 में रेफरी बनी थी। 2019 में भी फ्रापार्ट विमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में रेफरी थी।

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फुटबॉल हिस्ट्री & स्टेटिस्टिक्स (IFFHS) की तरफ से फ्रापार्ट को 2019, 2020 और 2021 में बेस्ट रेफरी ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला था।

error: Content is protected !!