स्क्वैलस हिमा की एक नई प्रजाति की खोज

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के वैज्ञानिकों ने अरब सागर के किनारे केरल में शक्तिकुलंगरा फिशिंग हार्बर से डीप वाटर डॉगफ़िश शार्क स्क्वैलस हिमा (Squalus hima) की एक नई प्रजाति की खोज की है।

स्क्वैलस स्क्वैलिडे फैमिली में डॉगफ़िश शार्क का एक जीनस है। आमतौर पर इसे स्परडॉग के रूप में जाना जाता है, और चिकनी पृष्ठीय फिन युक्त स्पाइन इसकी विशेषता है।

स्क्वैलस मेगालोप्स समूह से संबंधित प्रजातियों की विशेषता  कोणीय छोटी थूथन, छोटा मुंह लगभग थूथन जितना चौड़ा, पेक्टोरल फिन  के पीछे पहला पृष्ठीय फिन होना और बिना किसी धब्बे वाला शरीर है।

भारतीय तट पर, स्क्वैलस की दो प्रजातियाँ भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट से पाई जाती हैं और नई प्रजाति, स्क्वैलस हिमा, स्क्वैलस लालनेई के समान है, लेकिन कई मामलों में भिन्न हैं।

error: Content is protected !!