पी.वी. सिंधू फोर्ब्‍स की वार्षिक सूची में सबसे अधिक फीस लेने वाली 25 शीर्ष महिला खिलाड़ियों में शामिल

भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु (PV Sindhu) दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीटों की फोर्ब्स वार्षिक सूची (Forbes’ annual list of the highest-paid female athletes) 2022 में शीर्ष 25 में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

वर्ष 2016 रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु सूची में 12वें स्थान पर हैं।

जापानी टेनिस स्टार नाओमी ओसाका इस सूची में शीर्ष पर हैं।

27 वर्षीया पीवी सिंधु ने वर्ष 2022 की शुरुआत में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल में स्वर्ण और महिला युगल में रजत पदक जीतकर अपनी कमाई से 7 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाए।

लगातार तीसरे वर्ष, ओसाका फोर्ब्स की विश्व की सबसे अधिक कमाई वाली महिला एथलीटों की वार्षिक सूची में सबसे ऊपर है। सूची में एक बार फिर टेनिस खिलाड़ियों का दबदबा है।

सूची की की शीर्ष 10 एथलीटों में सेरेना विलियम्स, एम्मा रेडुकानू, इगा स्वोटेक, वीनस विलियम्स, कोको गौफ और जेसिका पेगुला शामिल हैं।

वैसे, ओसाका और सेरेना केवल ऐसी दो महिलाएं हैं जिन्हें फोर्ब्स की दुनिया के सबसे अधिक कमाई वाले एथलीटों की सूची (पुरुष एवं महिला, दोनों) में शीर्ष 50 में शामिल किया गया है।

error: Content is protected !!