36वें राष्ट्रीय खेल: पदक तालिका में सर्विसेज शीर्ष स्थान प्राप्त किया

36वें राष्ट्रीय खेलों (36th National Games) का समापन 12 अक्टूबर को सूरत में एक शानदार समारोह के साथ हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने की।

सर्विसेज (सेवा) ने 61 स्वर्ण, 35 रजत और 32 कांस्य पदक सहित कुल 128 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने लगातार चौथी बार सेवा (सर्विसेज) की हाइब्रिड टुकड़ी को प्रतिष्ठित राजा भालिंद्र सिंह ट्रॉफी (Raja Bhalindra Singh Trophy) प्रदान की।

महाराष्ट्र ने 39 स्वर्ण सहित 140 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि 38 स्वर्ण सहित 116 पदक के साथ हरियाणा तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कर्नाटक की हर्षिका रामचंद्रन ने 36वें राष्ट्रीय खेलों की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी और केरल की साजन प्रकाश ने खेलों के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।

गुजरात के 10 वर्षीय शौर्यजीत खैरे (मलखंब) खेलों के ‘वायरल स्टार’ के रूप में उभरे, और सबसे कम उम्र के पदक विजेता बने

राज्य के छह शहरों में आयोजित 36 प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 7500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

36वें राष्ट्रीय खेल का मोटो था : जुडेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया।

गोवा अगले साल अक्टूबर में 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा।

error: Content is protected !!