Melanochlamys droupadi-सी-स्लग की एक नई समुद्री प्रजाति की खोज

जूलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट से  रूबी लाल धब्बे वाले हेड-शील्ड सी-स्लग (Sea slug) की एक नई समुद्री प्रजाति की खोज की है।

इसे भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पर “मेलानोक्लैमिस द्रौपदी” (Melanochlamys droupadi) रखा है। मेलानोक्लामिस जीनस से संबंधित इस प्रजाति की खोज पश्चिम बंगाल तट के दीघा और ओडिशा तट के उदयपुर से की गई थी।

हेड-शील्ड  सी-स्लग की नई प्रजाति दुनिया में कहीं नहीं पाई जाती है। सी-स्लग एक प्रकार का शैल-रहित समुद्री मोलस्क है जो अपनी अद्भुतविविधता और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।

सी-स्लग समुद्री गैस्ट्रोपोड्स का एक कॉमन नाम है जिसमें सी-हेयर (sea hares) और नुडिब्रांच (nudibranchs) शामिल हैं।

अपने छोटे आकार के बावजूद ये फ़ूड चेन में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले शीर्ष शिकारी हैं

अक्सर इन्हें “इंडिकेटर स्पीशीज” के रूप में जाना जाता है, क्योंकि वे जलवायु परिवर्तन और मानव गतिविधियों के दबाव के प्रभावों के प्रति  संवेदनशील होने के कारण वैज्ञानिकों को समुद्री इकोसिस्टम के स्वास्थ्य को समझने में मदद कर सकते हैं।

error: Content is protected !!