Mosi-2: दक्षिण अफ्रीका, रूस और चीन का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास

@ SA National Defence Force

दक्षिण अफ्रीका, रूस और चीन का एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास, जिसका कोडनेम मोसी-2 (Mosi-2) है, 17 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के तट पर हिंद महासागर में शुरू हुआ।

दक्षिण अफ्रीका के रक्षा मंत्री ने एक बयान में कहा कि यह त्रिपक्षीय अभ्यास सभी भाग लेने वाले देशों को उनके ऑपरेशनल नौसेना प्रणालियों को सहयोग करने करने और संयुक्त कमान व नियंत्रण में सुधार करने में मदद करेगा।

मोसी-2 अभ्यास तीनों देशों के लिए सैन्य ज्ञान, कौशल और परिचालन अनुभव का आदान-प्रदान करने का एक मंच है।

Mosi-2 अभ्यास 27 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीकी प्रांत क्वाज़ूलू-नताल के तट पर बंदरगाह शहर डरबन के बीच के क्षेत्र में  और रिचर्ड्स बे तक चलेगा।  

दक्षिण अफ्रीका, रूस और चीन द्वारा वर्तमान त्रिपक्षीय अभ्यास सीरीज का लगातार दूसरा अभ्यास है। ऐसा पिछला अभ्यास नवंबर 2019 में अटलांटिक महासागर के जल में दक्षिण अफ्रीका के दक्षिण-पश्चिम में केप टाउन के पास हुआ था।

हालाँकि इस अभ्यास में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने की पश्चिमी देशों ने आलोचना की है। वहीं दक्षिण अफ्रीका का कहना है कि वह यूक्रेन संघर्ष पर तटस्थ रुख रखता है और रूस की निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर मतदान से अनुपस्थित रहा है। दक्षिण अफ्रीका के रक्षा मंत्रालय ने कुछ दिन पहले कहा था कि दक्षिण अफ्रीका, किसी भी स्वतंत्र और संप्रभु देश की तरह, अपने राष्ट्रीय हितों के अनुरूप अपने विदेशी संबंधों का संचालन करने का अधिकार रखता है।

error: Content is protected !!