विश्व सिकल सेल रोग जागरूकता दिवस

19 जून को विश्व सिकल सेल रोग जागरूकता दिवस (World Sickle Cell Disease Awareness Day ) के अवसर पर, देश भर में रोग के बारे में जागरूकता पैदा करने और सिकल सेल रोग के प्रसार  को रोकने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सिकल सेल रोग (Sickle Cell Disease: SCD) एक आनुवंशिक रक्त विकार है जिसमे लाल रक्त कोशिकाएं असामान्य हो जाती है और  अर्धचंद्राकार या दरांती का आकार ले लेती हैं।

ये अनियमित आकार की कोशिकाएं रक्त धमनियों में रुकावट पैदा कर सकती हैं, जिससे कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं।

दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करने वाली यह बीमारी भारत में आदिवासी आबादी को अधिक प्रभावित करती है।

देश में सिकल सेल रोग की गंभीर समस्या से निपटने के लिए, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 जुलाई 2023 को मध्य प्रदेश के शहडोल में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन (National Sickle Cell Anemia Elimination Mission: NSCAEM) की शुरुआत की गई।

इस मिशन का उद्देश्य  सिकल सेल रोग के सभी मरीजों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना, सिकल सेल रोग  के प्रसार को कम करना और 2047 तक सिकल सेल एनीमिया को समाप्त करना है।

यह मिशन 0-40 वर्ष की आयु के व्यक्तियों की जांच और प्रबंधन पर केंद्रित है।

error: Content is protected !!