क्रूज़ भारत मिशन

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (MoPSW), श्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई बंदरगाह से क्रूज जहाज ‘एम्प्रेस’ (Empress) पर ‘क्रूज़ भारत मिशन’ (Cruise Bharat Mission) लॉन्च किया।

इस मिशन का उद्देश्य देश में क्रूज पर्यटन की जबरदस्त क्षमता को बढ़ावा देना है।

यह पत्तन, पोतपरिवहन और जलमार्ग मंत्री मंत्रालय का एक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य पाँच वर्षों के भीतर क्रूज यात्री यातायात को दोगुना करके देश के क्रूज पर्यटन उद्योग को आगे बढ़ाना है।

क्रूज़ इंडिया मिशन तीन चरणों में 1 अक्टूबर 2024 से शुरू होकर 31 मार्च 2029 तक लागू किया जाएगा।

चरण 1 (01.10.2024 – 30.09.2025) अध्ययन करने, मास्टर प्लानिंग और पड़ोसी देशों के साथ क्रूज़ कोएलिशन बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

error: Content is protected !!