Eastern Economic Forum: श्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया पूर्वी आर्थिक मंच 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व

केंद्रीय पत्तन,पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री, श्री सर्बानंद सोनोवाल पूर्वी आर्थिक मंच (Eastern Economic Forum) में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस मंच रूसी बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक में आयोजित किया जा रहा है।

भारत के पोत परिवहन मंत्री पूर्वी समुद्री गलियारे पर सत्र में भी अपनी बात रखेंगे। पूर्वी समुद्री गलियारे का उद्देश्य हमारे देशों के बीच कार्गो ट्रांजिट समय को कम करना है। भारतीय बंदरगाहों से रूसी सुदूर पूर्व तक की यात्रा में केवल 24 दिन लगते हैं, जबकि नोवोरोस्सिएस्क बंदरगाह से 30 दिन का समय लगता है।

यह गलियारा भारत व रूस दोनों के लिए व्यापार और सहयोग के नए अवसरों को खोलने की अपार क्षमता रखता है।

आठवां पूर्वी आर्थिक मंच 2023 का आयोजन 10 से 13 सितंबर 2023 तक व्लादिवोस्तोक के सुदूर पूर्वी संघीय विश्वविद्यालय (एफईएफयू) परिसर में हो रहा है।

पूर्वी आर्थिक मंच रूसी और वैश्विक निवेश समुदायों के बीच संबंधों को स्थापित और मजबूत करने के लिए तथा रूसी सुदूर पूर्व की आर्थिक क्षमता, इसके द्वारा प्रदान किए जाने वाले निवेश के अवसरों और उन्नत विशेष आर्थिक जोन में व्यावसायिक स्थितियों के व्यापक विशेषज्ञ मूल्यांकन के लिए एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय मंच है।

पूर्वी आर्थिक मंच की स्थापना रूस के सुदूर पूर्व के आर्थिक विकास को सहयोग करने और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 2015 में रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश द्वारा की गई।

error: Content is protected !!