राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के चौथे संस्करण की शुरुआत

युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री ने 1 मार्च 2023 को दिल्ली स्थित संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (National Youth Parliament Festival: NYPF) के फाइनल के दिन इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2023 के चौथे संस्करण की शुरुआत “एक बेहतर भविष्य के लिए विचार: विश्व के लिए भारत” (Ideas for a Better tomorrow: India for the World) विषय के साथ की गई थी।

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (NYPF) का उद्देश्य युवाओं की आवाज सुनना है, जो आने वाले वर्षों में सार्वजनिक सेवाओं सहित विभिन्न करियर में शामिल होंगे।

NYPF प्रधानमंत्री द्वारा 31 दिसंबर, 2017 को अपने ‘मन की बात’ संबोधन में दिए गए विचार पर आधारित है।

इस विचार से प्रेरणा लेते हुए, NYPF 2019 का पहला संस्करण “नए भारत की आवाज बनें और समाधान खोजेंएवं नीति- निर्माण में योगदान करें” विषय के साथ आयोजित किया गया था जिसमें 88,000 युवाओं ने वास्तविक रूप से भाग लिया था।

error: Content is protected !!