‘खेलो इंडिया दस का दम’ का शुभारंभ 

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 10 मार्च को नई दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में खेलो इंडिया दस का दम प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 समारोह के एक हिस्से के रूप में आयोजित इस प्रतियोगिता की शुरुआत आज देश के 50 से अधिक शहरों में एक साथ हुई।

‘दस का दम’ पहल देश भर की हजारों महिलाओं को और अधिक अवसर प्रदान करेगी। देश के 26 राज्यों में स्थित 50 से अधिक शहरों में 10 मार्च से 31 मार्च के दौरान आयोजित इस प्रतियोगिता की कुल 10 स्पर्धाओं में लगभग 15000 महिला एथलीट भाग लेंगी।

इस आयोजन के लिए भारत सरकार द्वारा कुल एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

error: Content is protected !!