एडलगिव हुरुन इंडिया फिलैन्थ्रॉपी सूची 2022: शिव नादर देश के सबसे दानी व्यक्ति

एडलगिव हुरुन इंडिया की वर्ष 2022  की  फिलैन्थ्रॉपी सूची (EdelGive Hurun India Philanthropy List 2022) 21 अक्टूबर को जारी किया गया।

इस सूची के अनुसार HCL के संस्थापक शिव नादर 1,161 करोड़ रुपये के वार्षिक दान के साथ देश के सबसे दानी व्यक्ति के रूप में उभरे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिदिन 3 करोड़ रुपये के दान के साथ  77 वर्षीय नादर  ‘भारत के सबसे दानी’ (India’s most generous) खिताब को पुनः प्राप्त किया है।

विप्रो के 77 वर्षीय अजीम प्रेमजी पिछले दो वर्षों से लगातार शीर्ष स्थान पर रहने के बाद 484 करोड़ रुपये के वार्षिक दान के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति 60 वर्षीय गौतम अडानी 190 करोड़ रुपये के दान के साथ एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2022 में सातवें स्थान पर हैं।

रिपोर्ट में  कहा गया है कि भारत में कुल 15 व्यक्तियों ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक दान दिया, 20 व्यक्तियों ने ने 50 करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया और 43 व्यक्तियों ने 20 करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लार्सन एंड टुब्रो के ग्रुप चेयरमैन 80 वर्षीय ए एम नाइक, जिन्होंने 142 करोड़ रुपये का दान दिया, देश के सबसे उदार पेशेवर प्रबंधक हैं।

error: Content is protected !!