सी फैन (Sea fan) क्या है?

गुजरात वन विभाग ने सी फैन (Sea fan), कोरल और अन्य प्रजातियों के अवैध वन्यजीव व्यापार में कथित संलिप्तता के लिए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सी फैन कोरल (गोरगोनियन/gorgonians) या इंद्रजाल फूल वाले दुर्लभ समुद्री जीव (flowering marine organisms) हैं और कई समुद्री प्रजातियों और मछलियों को आश्रय प्रदान करते हैं।

दुनिया में एंथोजोअन (anthozoans) यानी फूल वाले जीवों की केवल 212 प्रजातियाँ मौजूद हैं। ये प्रजातियाँ विलुप्त होने का सामना कर रही हैं। इन्हें वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम (WPA), 1972 के तहत अनुसूची I प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

भारत में ये गुजरात, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तटों के पास के पानी में पाए जाते हैं।

अनुसूची I में लीसेड प्रजातियाँ, जिनमें बंगाल टाइगर और इंडियन एलीफैंट्स  शामिल हैं, एंडेंजर्ड प्रजातियां हैं और इन्हें सबसे अधिक संरक्षण प्राप्त है। इन सूचीबद्ध जानवरों के किसी भी हिस्से के शिकार या व्यापार करने पर तीन से सात साल की कैद हो सकती है, साथ ही न्यूनतम 25,000 रुपये का जुर्माना भी हो सकता है।

error: Content is protected !!