SDG इंडिया इंडेक्स 2023-24

SDG इंडिया इंडेक्स 2023-24, सतत विकास लक्ष्यों (SDG) का चौथा एडिशन नीति आयोग द्वारा जारी किया गया। यह इंडेक्स पर राष्ट्रीय और उप-राष्ट्रीय (राज्य) स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में प्रोग्रेस को मापने का तरीका है।

इंडेक्स के अनुसार देश के लिए कुल SDG स्कोर 2023-24 के लिए 71 है, जो 2020-21 में 66 और 2018 में 57 (बेसलाइन रिपोर्ट) से महत्वपूर्ण सुधार है।

32 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश फ्रंट रनर श्रेणी में हैं।

एसडीजी इंडिया इंडेक्स, जो 1 से 100 के स्केल पर 16 लक्ष्यों में हुई प्रगति का मूल्यांकन करता है, ने केरल और उत्तराखंड को 79-79 अंकों के स्कोर के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में दर्जा दिया, जबकि बिहार 57 अंकों के साथ सबसे पिछड़ा हुआ, उसके बाद झारखंड 62 अंकों के साथ दूसरा सबसे पिछड़ा राज्य है।

2018 और 2023-24 के बीच सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाले राज्य उत्तर प्रदेश (स्कोर में 25 की वृद्धि) हैं, इसके बाद जम्मू-कश्मीर (21), उत्तराखंड (19), सिक्किम (18), हरियाणा (17), असम, त्रिपुरा और पंजाब (16-16), मध्य प्रदेश और ओडिशा (15-15) हैं।

SDG इंडिया इंडेक्स 2023-24 सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय  के नेशनल इंडिकेटर फ्रेमवर्क  से जुड़े 113 संकेतकों पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राष्ट्रीय प्रगति को मापता है और ट्रैक करता है।

error: Content is protected !!