नोआ-दिहिंग म्यूजिक फ्रॉग

वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश में ‘म्यूजिक फ्रॉग’ की एक नई प्रजाति “नोआ-दिहिंग म्यूजिक फ्रॉग” (Noa-Dihing Music Frog) की खोज की है।

मेंढक की इस नई प्रजाति निदिराना नोआदिहिंग (Nidirana noadihing) की खासियत यह है कि इसमें नर और मादा, दोनों ही मुखर होते हैं।

नई प्रजाति का नाम नोआ-दिहिंग नदी के नाम पर रखा गया, जो उस स्थान के निकट है जहां इस प्रजाति के कई मेंढकों को खोजा गया था।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, नई प्रजाति से पहली बार पुष्टि हुई है कि निदिराना जीनस भारत में पाया गया है।

वैसे निदिराना प्रजाति जापान, ताइवान, चीन, वियतनाम, लाओस और थाईलैंड में प्राप्त होती है। अध्ययन में कहा गया है कि निदिराना दलदलों, तालाबों और धान के खेतों में रहने के लिए जाने जाते हैं और वे अक्सर अपने अंडे देने के लिए घोंसले का निर्माण करते हैं।  

error: Content is protected !!