होप आइलैंड पर सैटेलाइट लॉन्चिंग सुविधा विकसित करने की तैयारी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में घोषणा की कि राज्य सरकार काकीनाडा खाड़ी में स्थित होप आइलैंड (Hope Island) पर ‘स्पेस सिटी’ परियोजना के तहत एक सैटेलाइट लॉन्चिंग सुविधा विकसित करने की तैयारी कर रही है।


होप आइलैंड और स्पेस सिटी परियोजना

  • स्थान और दूरी: यह द्वीप गोदावरी नदी के मुहाने (Estuary) पर स्थित कोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य का हिस्सा है। यह श्रीहरिकोटा स्थित इसरो (ISRO) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लगभग 600 किमी दूर है।
  • भौगोलिक बनावट: यह लगभग 100 साल पहले गोदावरी नदी द्वारा बहाकर लाई गई तलछट (Sediments) से बना 18 किलोमीटर लंबा ‘सैंड स्पिट’ (रेत की पट्टी) है।

द्वीप का रणनीतिक और प्राकृतिक महत्व

  • प्राकृतिक रक्षक: यह द्वीप काकीनाडा शहर के लिए एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच का काम करता है, जो इसे समुद्री आपदाओं और तूफानों से बचाता है।
  • बंदरगाहों के लिए वरदान: यह समुद्र की लहरों को शांत रखकर काकीनाडा के दो प्रमुख बंदरगाहों (एंकरेज पोर्ट और डीप-सी पोर्ट) के लिए एक सुरक्षित नौवहन मार्ग (Safe Route) तैयार करता है।
  • रक्षा महत्व: इस द्वीप के ठीक सामने मुख्य भूमि पर भारतीय नौसेना की पूर्वी नौसेना कमान (ENC) का बेस स्थित है।

पारिस्थितिकी और जैव विविधता

  • वन्यजीव: यह द्वीप ओलिव रिडले कछुओं (Olive Ridley turtles) के प्रजनन के लिए एक प्रमुख स्थान है।
  • पक्षी और जनजीवन: यहाँ पक्षियों की 42 प्रजातियाँ सर्दियों में अपना बसेरा बनाती हैं। साथ ही, यहाँ मछुआरों की बस्तियाँ भी हैं।
error: Content is protected !!