जोगीघोपा में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का निर्माण

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने 4 मई को असम के जोगीघोपा में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (India’s First International Multimodal Logistics Park: MMLP) के निर्माण स्थल का दौरा किया।

उनके इस दौरे का उद्देश्य परियोजना की प्रगति की समीक्षा करना था।

इस महत्वपूर्ण मल्टी मॉडल पार्क का निर्माण तेज गति से चल रहा है, इससे भूटान और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों के साथ-साथ इस क्षेत्र के लिए बड़ी संभावनाएं खुलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत परिवर्तन के एक कुशल और प्रभावी एजेंट बनने के लिए परिवहन को फिर से जीवंत और कायाकल्प करने की परिकल्पना की गई है।

आर्थिक समृद्धि के प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री गति शक्ति मल्टी मोडल प्रोजेक्ट का उद्देश्य समुद्र और नदियों, दोनों के तटीय क्षेत्रों को मजबूत करना है।

जोगीघोपा अंतरराष्ट्रीय मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क

इस पार्क को सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है।

इस पहले MMLP, का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) द्वारा असम के जोगीघोपा में किया जा रहा है। इस पार्क को सड़क, रेल, वायु और जलमार्ग से जोड़ा जाएगा। इसका निर्माण ब्रह्मपुत्र के किनारे 317 एकड़ भूमि में किया जा रहा है।

इसके लिए जोगीघोपा और गुवाहाटी के बीच 154 किलोमीटर की दूरी को इस खंड पर 4-लेन की सड़क बनाकर कवर किया जाएगा। वहीं, 3 किलोमीटर की रेल लाइन जोगीघोपा स्टेशन को एमएमएलपी से जोड़ेगी और एक अन्य 3 किलोमीटर की रेल लिंक के जरिए इसे आईडब्ल्यूटी से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा सुगम कनेक्टिविटी के लिए नए विकसित रूपसी हवाईअड्डे की सड़क को 4-लेन में अपग्रेड किया जाएगा।

error: Content is protected !!