सरस फूड फेस्टिवल, 2022

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने 28 अक्टूबर को ‘सरस फूड फेस्टिवल, 2022’ का उद्घाटन किया। सरस फूड फेस्टिवल-2022 का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 28 अक्टूबर, 2022 से 10 नवंबर, 2022 तक हस्तशिल्प भवन, बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में किया गया है।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रम ‘राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन’ के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं इस उत्सव में भाग ले रही हैं। यह बड़े पैमाने पर महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयास के तहत केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक पहल है।

इस आयोजन में 18 राज्यों के लगभग 150 महिला उद्यमी एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्य भाग ले रहे हैं। यह उन्हें भोजन बनाने के क्षेत्र में अपने कौशल का प्रदर्शन करने और लोगों को हमारे देश की खाद्य संस्कृति से परिचित कराने का अवसर प्रदान करता है।

SHG की ये महिलाएं ग्रामीण उत्पाद बनाने और अपने राज्यों के पारंपरिक व्यंजन तैयार करने में कुशल हैं। इस भव्य आयोजन में देश भर के अन्य कुशल लोग भी भाग ले रहे हैं।

error: Content is protected !!