भारतीय दूतावास ने दक्षिण कोरिया में ‘सारंग महोत्सव’ आयोजित किया

दक्षिण कोरिया के सियोल में भारतीय दूतावास ने अपने बहुप्रतीक्षित वार्षिक प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘सारंग – कोरिया गणराज्य में भारत का महोत्सव’ (SARANG – The Festival of India in Republic of Korea) का आयोजन किया।

यह महोत्सव 30 सितंबर से 14 अक्टूबर 2022 तक दक्षिण कोरिया के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया।

इस महोत्सव के माध्यम से, दोनों देशों के लोगों के बीच समझ और दोस्ती को बढ़ावा देने के लिए कोरिया के लोगों को नृत्य, नाटक, संगीत, फिल्मों और व्यंजनों सहित विभिन्न कला रूपों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जाता है।

महोत्सव 30 सितंबर को ऐतिहासिक ह्वाओम-सा मंदिर में शुरू हुआ था। बाद में यह गिम्हे (1 अक्टूबर), बुसान (2 अक्टूबर), सियोल (4-5 अक्टूबर), चेओंगजू (6 अक्टूबर), योंगडोंग (7 अक्टूबर), नामी द्वीप (8-9 अक्टूबर) और इंचियोन (13-14 अक्टूबर) में सांस्कृतिक प्रदर्शन के साथ आयोजित किए गए थे।

सारंग शब्द का कोरियाई और भारतीयों दोनों के लिए एक बहुत ही सार्थक अर्थ है। कोरियाई भाषा में सारंग का अर्थ है ‘प्रेम‘ और भारतीयों के लिए यह ‘भारत के विभिन्न रंगों का प्रतिनिधित्व करने वाली विविधता’ को संदर्भित करता है। वर्ष 2015 में पहली बात सारंग महोत्सव आयोजित किया गया था।

error: Content is protected !!