सागर मैत्री  मिशन-4

आईएनएस सागरध्वनि, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की नौसेना भौतिक और समुद्र विज्ञान प्रयोगशाला (NPOL) का एक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत है।

यह  दक्षिणी नौसेना कमान  कोच्चि से दो महीने लंबे “सागर मैत्री  मिशन-4” (Sagar Maitri Mission-4) पर रवाना हुआ।

सागर मैत्री DRDO की एक अनूठी पहल है।

यह  विशेष रूप से हिंद महासागर रिम (IOR) देशों के बीच समुद्री अनुसंधान में ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (SAGAR) के व्यापक उद्देश्य का समर्थन करती है।

इस नीति के तत्वावधान में, DRDO ने ‘मैत्री/MAITRI (Marine and Allied Interdisciplinary Training and Research Initiative)’ नामक एक वैज्ञानिक घटक शुरू किया है, जो ‘महासागर अनुसंधान और विकास’ के क्षेत्र में IOR देशों के साथ दीर्घकालिक सहयोग स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित करता है।

error: Content is protected !!