ओशन 2024 ड्रिल

 रूस ने पिछले कई दशकों में अपना सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया। इस अभ्यास में सभी 5 बेड़े शामिल थे।

“ओशन 2024” (Ocean 2024) ड्रिल प्रशांत और आर्कटिक महासागरों के साथ-साथ भूमध्य सागर, कैस्पियन और बाल्टिक समुद्रों में एक साथ आयोजित की गई।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक वर्चुअल बैठक के दौरान घोषणा की, उनके देश को बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बीच किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।

श्री पुतिन ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य रूसी नौसेना और वायु सेना की लड़ाकू तत्परता का आकलन करना है।

इस अभ्यास में 400 से ज्यादा युद्धपोत, पनडुब्बियों और सहायक बेड़े के सहायक जहाज, 120 से ज्यादा विमान और 90,000 से ज़्यादा कर्मी शामिल हुए। चीन भी इस अभ्यास में हिस्सा लिया।

error: Content is protected !!