RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास को “वर्ष 2023 के ‘गवर्नर ऑफ द ईयर” से सम्मानित किया गया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) को 15 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय पब्लिकेशन सेंट्रल बैंकिंग ने वर्ष 2023 के लिए ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ (Governor of the Year award for 2023) पुरस्कार से सम्मानित किया है।

श्री दास को महामारी के उथल-पुथल माहौल और यूक्रेन युद्ध के गंभीर प्रभाव के दौरान वित्तीय बाजारों को संभालने में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।

इससे पहले RBI के तत्कालीन गवर्नर रघुराम राजन भारत  की ओर से 2015 में पहली बार इस पुरस्कार से सम्मानित किए गए थे।

बता दें कि दिसंबर 2019 में गवर्नर के रूप में नियुक्ति के बाद से शक्तिकांत दास ने कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी दो प्रमुख  वैश्विक चुनौतियों से भारतीय अर्थव्यवस्था के निकलने में मदद की है।  उन्होंने विश्व के अग्रणी पेमेंट इनोवेशन के संचालन की निगरानी की है।

अंतर्राष्ट्रीय पब्लिकेशन सेंट्रल बैंकिंग, केंद्रीय बैंकों और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों पर जोर देने के साथ सार्वजनिक नीति और वित्तीय बाजारों में विशेषज्ञता वाला एक वित्तीय प्रकाशक है।

error: Content is protected !!