मायोफेन्स केम्पी-अंडमान में थ्रेड-लेग्ड असैसिन बग की की पुनर्खोज
वैज्ञानिकों ने अंडमान द्वीप समूह में थ्रेड-लेग्ड असैसिन बग (Thread-legged Assassin Bug) की एक दुर्लभ प्रजाति की पुनर्खोज की है। इस बग का नाम ‘मायोफेन्स केम्पी’ (Myiophanes kempi) है। इसे पहली बार 1924 में ब्रिटिश कीटविज्ञानी विलियम एडवर्ड चाइना द्वारा मेघालय की सिजू गुफा (Siju Cave) से वर्णित किया गया था। तब से लगभग 100 वर्षों तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
- स्थान: यह कीट अंडमान द्वीप समूह की चूना पत्थर की गुफाओं (Limestone Caves) में पाया गया है।
- ऐतिहासिक संदर्भ: 100 साल पहले इसकी खोज मेघालय में हुई थी, लेकिन 2019 में जब मेघालय की सिजू गुफाओं का फिर से सर्वेक्षण किया गया, तो यह वहां नहीं मिला। इसके बजाय, यह वहां से 1,000 किमी दक्षिण-पूर्व में अंडमान में मिला है।
- शारीरिक संरचना: यह एक पतला और धागे जैसे पैरों वाला कीट है, जो ‘रेडुविडी’ (Reduviidae) उपपरिवार से संबंधित है।
- शिकार की तकनीक: इसमें लंबे रेप्टोरियल फोरलेग्स (Raptorial Forelegs) यानी शिकार पकड़ने वाले अगले पैर होते हैं, जिनका उपयोग यह गुफा के अंधेरे वातावरण में छोटे आर्थ्रोपोड्स को पकड़ने के लिए करता है।
महत्व
- जैव विविधता का प्रमाण: यह खोज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कम खोजे गए भूमिगत पारिस्थितिकी तंत्र (Subterranean Ecosystem) की समृद्ध जैव विविधता को उजागर करती है।
- अनुकूलन (Adaptation): यह कीट अपना पूरा जीवन चक्र पूर्णतः अंधेरे में व्यतीत करता है, जो गुफाओं के भीतर विकसित होने वाले विशिष्ट जीवन रूपों का एक बेहतरीन उदाहरण है।
- पारिस्थितिक कड़ी: यह एक ‘स्पेशलाइज्ड प्रीडेटर’ (विशेष शिकारी) है, जो गुफाओं के भीतर कीटों की संख्या को नियंत्रित करने में भूमिका निभाता है।
- वैज्ञानिक दस्तावेज: इस पुनर्खोज और प्रजाति के पुन: विवरण को हाल ही में प्रतिष्ठित जर्नल ‘सबटेरेनियन बायोलॉजी’ (Subterranean Biology) में प्रकाशित किया गया है।


