चक्रवात असना (Cyclone Asna): दुर्लभ मौसम परिघटना

दुर्लभ मौसम संबंधी घटना-चक्रवात असना (Cyclone Asna) जो अरब सागर में उत्पन्न हुआ था, गुजरात तट से दूर चला गया है।  इस चक्रवात को “असना” नाम पाकिस्तान ने दिया था। “असना” का अर्थ है “स्वीकार किया जाना या प्रशंसा के पात्र”।

चक्रवात असना एक दुर्लभ परिघटना थी। यह गुजरात के कच्छ तट और पाकिस्तान के आसपास के इलाकों में चक्रवात का रूप लिया।

वास्तव में चक्रवात असना अगस्त में भूमि-उत्पन्न (land-originating) एक दुर्लभ तूफान था। यह 16 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र (डीप डिप्रेसन) के रूप में विकसित हुआ।

मध्य भारत से होते हुए पश्चिम की ओर बढ़ा और 30 अगस्त को कच्छ से अरब सागर में चक्रवात का रूप धारण कर लिया।  

चक्रवात असना अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती तूफान बन गया। बता दें कि चक्रवात असना 1944 के बाद से अगस्त में अरब सागर में विकसित होने वाला केवल चौथा चक्रवात है। अगस्त माह में पिछले ऐसे दुर्लभ चक्रवात 1944, 1964 और 1976 में विकसित हुए थे।

error: Content is protected !!