भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों कीप्रथम बैठक सिएम रीप में आयोजित हुआ

वर्ष 2022 में भारत-आसियान संबंधों की 30वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कंबोडिया के सिएम रीप में 22 नवंबर को भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की पहली बैठक आयोजित की गई, जिसे ‘आसियान-भारत मैत्री वर्ष’ के रूप में भी मनोनीत किया गया है।

बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल टी बान ने की।

भारत-आसियान संबंध हाल ही में 12 नवंबर, 2022 को कंबोडिया में आयोजित आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदल चुके हैं।

हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में आसियान की केंद्रीयता भारत की एक्ट ईस्ट नीति की आधारशिला है।

श्री राजनाथ सिंह ने अपनी तरह की पहली भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान भारत-आसियान रक्षा संबंधों के दायरे एवं गहराई को और बढ़ाने के लिए दो प्रमुख पहल करने का प्रस्ताव दिया। रक्षा मंत्री द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों में से एक ‘संयुक्त राष्ट्र के पीस कीपिंग ऑपरेशंस में महिलाओं के लिए भारत-आसियान पहल’ है।

श्री राजनाथ सिंह द्वारा घोषित दूसरा कार्यक्रम ‘समुद्री प्लास्टिक प्रदूषण पर भारत-आसियान पहल’ था, जिसमें समुद्री प्रदूषण के महत्वपूर्ण मुद्दे को हल करने की दिशा में युवाओं की ऊर्जा को चैनलाइज़ करना शामिल है।

error: Content is protected !!