प्रधानमंत्री का अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में संबोधन

PM addressing the Joint Session of US Congress, in Washington DC on June 22, 2023.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स के अध्यक्ष श्री केविन मैक्कार्थी; सीनेट में बहुमत के नेता श्री चार्ल्स शूमर के निमंत्रण पर 22 जून 2023 को संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस (संसद) की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

इस अवसर पर संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति महामहिम सुश्री कमला हैरिस भी उपस्थित थीं। कैपिटल हिल पहुंचने पर कांग्रेस के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री का औपचारिक रूप से स्वागत किया गया।

संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस की संयुक्त बैठक में प्रधानमंत्री का यह दूसरा संबोधन था। उन्होंने इससे पहले सितंबर 2016 में संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था।

पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

इजराइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बाद वह दूसरे अंतरराष्ट्रीय नेता हैं, जिन्हें एक से अधिक बार अमेरिकी कांग्रेस (संसद) की संयुक्त बैठक को संबोधित करने का यह सम्मान दिया गया है।

error: Content is protected !!