प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में वधावन बंदरगाह की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अगस्त 2024 को वधावन बंदरगाह (Vadhvan Port) की आधारशिला रखी। यह महाराष्ट्र के पालघर में स्थित है।

यह देश का सबसे बड़ा गहरे पानी का बंदरगाह बनने वाला है, जिस पर अनुमानित ₹76,220 करोड़ का निवेश होगा।

इस परियोजना का निर्माण वधावन पोर्ट प्रोजेक्ट लिमिटेड (VPPL) द्वारा किया जाएगा, जो जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी और महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड  द्वारा गठित एक स्पेशल पर्पस व्हीकलहै, जिसमें उनकी हिस्सेदारी क्रमशः 74% और 26% है।

वधावन पोर्ट को महाराष्ट्र के पालघर जिले के वधावन में ग्रीनफील्ड डीप ड्राफ्ट मेजर पोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा, जो सभी मौसमों में संचालन योग्य होगा।

इस बंदरगाह को दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे से जुड़े समर्पित माल गलियारों के साथ एकीकृत किया जाएगा, जिससे तेज़ और अधिक कुशल कार्गो कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

वधावन मेगा पोर्ट को दो चरणों में विकसित किया जाएगा, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएँ होंगी। वधावन बंदरगाह को शुरू से ही हरित बंदरगाह के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जिसका उद्देश्य आर्थिक विकास को पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी के साथ संतुलित करना और भारत की ब्लू इकॉनमी का समर्थन करना है।

यह देश का सबसे बड़ा बंदरगाह होगा। इसका प्राकृतिक ड्राफ्ट 20 मीटर होगा, जिससे यह विश्व के सबसे बड़े जहाजों को संभाल सकेगा और यह भारत, पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापार गलियारा बन सकेगा।

error: Content is protected !!