प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना का शिलान्यास किया

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केन-बेतवा नदी जोड़ परियोजना (Ken-Betwa river linking project: KBLP), दौधन बांध और ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना के मध्य प्रदेश के खजुराहो में उद्घाटन और शिलान्यास किया।

यह नेशनल पर्सपेक्टिव प्लान के तहत नदियों को जोड़ने की देश की पहली परियोजना है। 22 मार्च 2021 को जल शक्ति मंत्रालय और मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश सरकारों के बीच केन-बेतवा लिंक परियोजना के कार्यान्वयन के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे।

केन-बेतवा नदी जोड़ परियोजना (KBLP) का उद्देश्य केन नदी से पानी को बेतवा नदी में स्थानांतरित करना है। ये दोनों यमुना की सहायक नदियाँ हैं। केन-बेतवा लिंक नहर की लंबाई 221 किमी होगी, जिसमें एक 2 किमी लंबी सुरंग शामिल है। इस परियोजना के दो चरण हैं।

चरण- I में दौधन बांध परिसर और उसकी सहायक इकाइयों जैसे लो लेवल टनल, हाई लेवल टनल, केन-बेतवा लिंक नहर और पावर हाउस का निर्माण शामिल है।
चरण- II में तीन घटकों – लोअर ओर बांध, बिना कॉम्प्लेक्स परियोजना और कोठा बैराज का निर्माण होगा।

लाभ: यह परियोजना मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सिंचाई सुविधाएँ प्रदान करेगी, जिससे लाखों किसान परिवार लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही यह परियोजना क्षेत्र के लोगों को पेयजल आपूर्ति भी प्रदान करेगी। इसके अलावा, जल विद्युत परियोजनाएँ 100 मेगावाट से अधिक हरित ऊर्जा का उत्पादन करेंगी। यह परियोजना रोजगार के कई अवसर पैदा करेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएगी।

आलोचना: इस परियोजना के संभावित पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभाव के कारण आलोचना की गई है। यह परियोजना पन्ना राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व के भीतर बड़े पैमाने पर वनों की कटाई से संबंधित है।

ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना: ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पार्क, जिला खंडवा, मध्य प्रदेश में स्थित है। यह पार्क भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पार्क है। यह परियोजना मध्य और उत्तरी भारत की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर परियोजनाओं में से एक है। इस परियोजना के कमीशन होने के साथ, कंपनी ने फ्लोटिंग सोलर पावर क्षेत्र में कदम रखा है।

नेशनल पर्सपेक्टिव प्लान: नदियों को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय दृष्टिकोण योजना (नेशनल पर्सपेक्टिव प्लान) 1980 में तैयार की गई थी। इस योजना में प्रायद्वीपीय क्षेत्र के तहत 16 परियोजनाएँ शामिल हैं, जिनमें KBLPभी है। इसके अतिरिक्त, हिमालयी नदी विकास योजना के तहत 14 लिंक प्रस्तावित हैं।

error: Content is protected !!