बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने डॉ. महेंद्र मिश्रा को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया

ओडिशा में स्वदेशी भाषाओं के प्रचार के लिए भारतीय शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. महेंद्र कुमार मिश्रा (Dr. Mahendra Kumr Mishra) को 21 फरवरी को ढाका में बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा पुरस्कार (International Mother Language Award) से सम्मानित किया।

डॉ. मिश्रा यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय हैं। डॉ. मिश्रा ने ओडिशा की हाशिये पर पड़ी भाषाओं की भाषा, संस्कृति और शिक्षा पर तीन दशकों से अधिक समय तक काम किया है।

यूनेस्को द्वारा 2021 में स्थापित यह पुरस्कार मातृ भाषाओं के संरक्षण, पुनरोद्धार और विकास में असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है।

error: Content is protected !!