विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अजरबैजान और ताजिकिस्तान को मलेरिया मुक्त देश का प्रमाणपत्र दिया

Image credit: CDC
Image credit: CDC

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अज़रबैजान और ताजिकिस्तान को उनके क्षेत्रों में मलेरिया के उन्मूलन के लिए प्रमाणित किया है। यह प्रमाण पत्र  इन दोनों देशों द्वारा बीमारी पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर और सदी भर के प्रयास का परिणाम है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की इस घोषणा के साथ, कुल 41 देशों और 1 क्षेत्र को WHO द्वारा मलेरिया मुक्त के रूप में प्रमाणित किया जा चुका है, जिनमें  यूरोपीय क्षेत्र के 21 देश शामिल हैं।

दक्षिण-एशिया में, मालदीव और श्रीलंका को WHO द्वारा पहले ही मलेरिया मुक्त घोषित किया जा चुका है।

मलेरिया उन्मूलन का प्रमाणन विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा किसी देश की मलेरिया मुक्त स्थिति की आधिकारिक मान्यता है।

यह प्रमाणपत्र तब दिया जाता है जब कोई  देश  सख्त, विश्वसनीय सबूतों के साथ दर्शाता है कि उसके यहां एनोफ़ेलीज़ मच्छरों द्वारा स्थानिक मलेरिया संचरण की श्रृंखला को कम से कम पिछले तीन वर्षों से देश भर में अवरुद्ध कर दी गयी है।

संबंधित देश को वायरस के संचरण फिर से शुरू होने को रोकने की क्षमता भी प्रदर्शित करनी होती है।

स्थानीय रूप से संचारित प्लाज्मोडियम वाइवैक्स (पी.विवेक्स) मलेरिया का अंतिम मामला अजरबैजान में 2012 में और ताजिकिस्तान ने 2014 में दर्ज किया गया था।

error: Content is protected !!