क्या है बम चक्रवात (Bomb Cyclone)?

Image credit: NASA

लाखों अमेरिकियों को बर्फ़ीले तूफ़ान, शीतलहरी और -45.6C (-50.1F) तापमान के साथ “बम चक्रवात” (Bomb Cyclone) के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है। 23 दिसंबर की बाद से स्थिति गंभीर हो गयी है।

क्या है बम चक्रवात (Bomb Cyclone)?

बम चक्रवात या बम साइक्लोन, जिसे “मौसम बम” (weather bomb) भी कहा जाता है, निम्न दाब के तेजी से कम होने वाले क्षेत्र का वर्णन करने के लिए किया जाता है।

तूफान का जन्म तब होता है जब निम्न दाब वाली वायु राशि (mass of low-pressure) उच्च दाब वाली वायुराशि से मिलती है। वायु (air) जब उच्च दाब से निम्न दाब की ओर बहती है तब पवन/हवा (winds) का रूप ले लेती हैं।

बम चक्रवात, निम्न दाब वाली वायुराशि में प्रेसर के अधिक तेजी से गिरने को कहा जाता है और यह गिरावट 24 घंटे में कम से कम 24 मिलीबार होती है। इससे दो वायु राशियों के बीच दाब अंतर, या ढाल तेजी से बढ़ाता है, जिससे हवाएं तेज हो जाती हैं। इस त्वरित इंटेंसीफिकेशन प्रक्रिया का एक नाम है: बॉम्बोजेनेसिस (bombogenesis)।

मौसम विज्ञानियों ने तूफान के निर्माण की इस प्रक्रिया का वर्णन करने के लिए “विस्फोटक साइक्लोजेनेसिस” और “बॉम्बोजेनेसिस” जैसे शब्दों का उपयोग करते हुए वायु दाब में अचानक गिरावट की तुलना एक बम से की है।

जैसे ही हवाएं चलती हैं, पृथ्वी का घूर्णन एक चक्रवाती प्रभाव पैदा करता है। उत्तरी गोलार्ध में इसकी दिशा वामावर्त यानी घड़ी चलने की विपरीत दिशा (counterclockwise) है। जहां दो वायु राशियां मिलती हैं, जिसे आर्कटिक फ्रंट (Arctic front) कहा जाता है, वह उत्तर और पूर्व की ओर बढ़ती रहित है, और बॉम्बोजेनेसिस की स्थिति भी बढ़ती रहती है।

ये तीव्र तूफान भारी वर्षा और बहुत तेज हवाएँ लाते हैं। ये हरिकेन से अलग हैं।

हरिकेन और बम चक्रवात में अंतर

हरिकेन उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में बनते हैं और गर्म समुद्रों द्वारा संचालित होते हैं। इस कारण से, वे अमेरिका में गर्मियों या शुरुआती शरद ऋतु में सबसे आम होते हैं, जब समुद्री जल सबसे गर्म होता है।

इसके विपरीत, बम चक्रवातों को बनने के लिए समुद्र के गर्म पानी की आवश्यकता नहीं होती है।

वे जमीन के साथ-साथ समुद्र में भी दिखाई दे सकते हैं

error: Content is protected !!