तोखु इमोंग बर्ड काउंट

Amur Falcon

नागालैंड अमूर फाल्कन्स प्रवासी पक्षी के लिए जाना जाता है और इस वजह से यह वैश्विक पक्षी मानचित्र पर भी है, परन्तु अब वह अपने यहां की अन्य पक्षियों को भी सामने लाने का प्रयास कर रहा है।

इसी क्रम में राज्य में पहली बार पक्षियों की गणना कराई गयी है। चार दिवसीय तोखु इमोंग बर्ड काउंट (Tokhü Emong Bird Count: TEBC) फसल कटाई के बाद लोथा (Lotha) समुदाय के तोखु इमोंग त्योहार (Tokhü Emong festival) के साथ आयोजित किया गया।

लोथा लोग वोखा जिले में रहने वाले नागा समुदाय हैं। बता दें कि वोखा पूर्वी एशिया से दक्षिणी अफ्रीका की यात्रा करते समय अमूर फाल्कन्स (Amur falcons) का सबसे पसंदीदा पड़ाव है।

अमूर फाल्कन्स ने नागालैंड को दुनिया के पक्षियों के नक्शे पर लाने में मदद की है।

वैसे तो नागालैंड विविध त्योहारों और विविध पक्षी जीवन वाला राज्य है, लेकिन तोखु इमोंग बर्ड काउंट पहली ऐसी पहल है जहां समुदाय को पक्षियों के साथ त्योहार मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

error: Content is protected !!