सिंगचुंग बुगुन ग्राम कम्युनिटी रिजर्व (SBVCR)

बुगुन कम्युनिटी रिज़र्व (Bugun community reserve) पर अरुणाचल प्रदेश की झांकी, जिसका विषय विकसित भारत’ था, ने 26 जनवरी, 2024 को नई दिल्ली के कार्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लिया।

इस झांकी में सिंगचुंग बुगुन ग्राम सामुदायिक अभ्यारण्य (Singchung Bugun Village Community Reserve: SBVCR) को दर्शाया गया था।

SBVCR इस क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए 2017 में स्थापित किया गया था। SBVCR में कई दुर्लभ और एंडेजर्ड प्रजातियां प्राप्त होती हैं, जैसे कि बुगुन लिओसिचला (लियोसिचला बुगुनोरम/Bugun Liocichla) पक्षी, जो बुगुन जनजाति के नाम पर रखा गया है। यह गाना गाने वाला पक्षी है। इस क्षेत्र में रेड पांडा (ऐलुरस फुलगेन्स) भी प्राप्त होता है।  

बुगुन लिओसिचला लगभग 22 सेमी लंबा एक छोटा पक्षी है, जो अरुणाचल प्रदेश में पाया जाता है। इसकी खोज 2006 में की गई थी, और पहली बार डॉ. रमण अथरेया द्वारा इसे एक नई प्रजाति के रूप में वर्णित किया गया था।

यह पक्षी क्रिटिकली एंडेजर्ड पक्षी  है और केवल अरुणाचल प्रदेश के एक छोटे से हिस्से में पाया जाता है। इस पक्षी का नाम बुगुन जनजाति के नाम पर रखा गया है, जिनके सामुदायिक जंगलों में यह पाया जाता है।

error: Content is protected !!