अंटार्कटिका: समुद्री संरक्षित क्षेत्र (MPAs)

वर्ष 2009 में, अंटार्कटिका मरीन लिविंग रिसोर्सेज संरक्षण आयोग (CCAMLR) ने वर्ष  2012 तक समुद्री संरक्षित क्षेत्रों (MPAs) के एक नेटवर्क को नामित करने का संकल्प लिया था।

बता दें कि CCAMLR अंटार्कटिका में मत्स्य पालन का प्रबंधन करने, प्रजातियों की विविधता और क्षेत्र के समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की सततता को संरक्षित करने के लिए के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संधि है।

इसने क्षेत्र के गहरे समुद्रों को नौ डोमेन क्षेत्रों में विभाजित किया। जो देश इन गहरे समुद्रों में MPA स्थापित करना चाहते हैं, वे CCAMLR  को एक प्रस्ताव प्रस्तुत करते हैं, जो साक्ष्य-आधारित विज्ञान का उपयोग उन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए करता है जिन्हें अतिरिक्त सुरक्षा की आवश्यकता होती है और इसके 27 सदस्य देशों के बीच आम सहमति के बाद इसे स्थापित करता है।

अब तक, CCAMLR ने केवल दो MPA स्थापित किए हैं। सर्वसम्मति की कमी के कारण तीन और MPA  स्थापित करने के प्रस्ताव अधर में हैं।

पहला MPA  – दक्षिण ओर्कने द्वीप रिजर्व  (South Orkney Islands) है , जो अंटार्कटिक प्रायद्वीप की नोक के पास स्थिति है।  इसे यूके द्वारा प्रस्तावित किया गया था और 2009 में MPA का दर्जा दिया गया था। 94,000 वर्ग किमी में फैला, यह डोमेन-3 में आता है। वैज्ञानिक अनुसंधान के अलावा, जैसा कि CCAMLR द्वारा सहमति व्यक्त की गई है, इस MPA  में मछली पकड़ने के सभी प्रकार और मछली पकड़ने वाले जहाजों से अपशिष्ट डंपिंग प्रतिबंधित है।

वर्ष 2016 में, दूसरा MPA रॉस सागर में नामित किया गया था, जो डोमेन 8 में है और 1.55 मिलियन वर्ग किमी तक फैला है। यह दुनिया का सबसे बड़ा MPA है। यह अमेरिका और न्यूजीलैंड द्वारा प्रस्तावित किया गया था।

वर्ष 2010 में, CCAMLR  ने अंटार्कटिक प्रायद्वीप के आसपास स्थित डोमेन 1 और 2 में कुछ क्षेत्रों के लिए फिशिंग कैच सीमा स्थापित की, जहां क्रिल फिशिंग ( krill fishing) केंद्रित है।

नियम के अनुसार, इन क्षेत्रों में क्रिल मछली पकड़ना बंद कर देना चाहिए यदि कुल कैच 620,000 टन तक पहुँच जाती है, या कुल अनुमानित स्टॉक का 1 प्रतिशत।

बता दें कि  वर्ष 1971 में स्वयं के स्तर पर नॉर्वे ने बौवर द्वीप के चारों ओर 2,214 वर्ग किमी एमपीए स्थापित करने वाला पहला देश बना था और इसे एक प्रकृति रिजर्व घोषित किया था। 2002 में, ऑस्ट्रेलिया ने हर्ड और मैकडॉनल्ड्स द्वीपों के आसपास एक  MPA  घोषित किया, जिसका विस्तार 2014 में 71,000 वर्ग किमी तक हो गया।

error: Content is protected !!