रूस ने कुडनकुलम रिएक्टर को 24 महीने चक्र वाली ईंधन प्रौद्योगिकी की पेशकश की

Kudankulam

रूस के रोसाटॉम ने कुडनकुलम में भारत के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को आधुनिक एडवांस्ड प्रौद्योगिकी ईंधन (Advanced Technology Fuel: ATF) की पेशकश की है। भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना (KKNPP) का संचालक है।

रोसाटॉम का परमाणु ईंधन विभाग TVEL फ्यूल कंपनी, कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना (KKNPP) में बिजली पैदा करने वाले दो VVER (जिसे रुसी में वाटर वाटर एनर्जी रिएक्टर कहा जाता है) 1,000 मेगावाटई रिएक्टरों के लिए TVS – 2 M ईंधन का वर्तमान आपूर्तिकर्ता है। इस ईंधन में 18 महीने का ईंधन चक्र होता है, जिसका अर्थ है कि रिएक्टर को हर डेढ़ साल में ताजा ईंधन लोड करने के लिए रोकना पड़ता है।

TVEL ने अब अधिक आधुनिक एडवांस्ड टेक्नोलॉजी फ्यूल (ATF) की पेशकश की है। इसका ईंधन चक्र 24 महीने का होता है।

24 महीने के ईंधन चक्र से लाभ

TVEL ने शुरू में कुडनकुलम रिएक्टरों को UTVS ईंधन प्रणाली की आपूर्ति की थी, जिसमें 12 महीने का ईंधन चक्र होता है। इसने 2022 की शुरुआत में KKNPP रिएक्टरों को नई, एडवांस्ड और अधिक विश्वसनीय ईंधन प्रणाली TVS – 2 M की पेशकश की थी, जिसका ईंधन चक्र 18 महीने का था। अब ATF के तहत ईंधन चक्र 24 महीनों का होगा।

ईंधन चक्र के विस्तार का मतलब है कि रिएक्टर 24 महीनों में केवल एक बार ताजा ईंधन लोड करने के लिए रुकेगा और इस प्रकार हर साल अधिक बिजली पैदा करेगा, जिसके परिणामस्वरूप कम ताजा ईंधन असेंबलियों की खरीद होगी, रिएक्टर से एक बार इस्तेमाल किए गए ईंधन बंडलों को उतारने के लिए कम संसाधनों की आवश्यकता होगी आदि।

क्या होते हैं VVER (वाटर वाटर एनर्जी रिएक्टर) रिएक्टर?

VVER (Water-Water Energy Reactor) एक प्रेसराइज़्ड वाटर रिएक्टर (PWR) है, जो दुनिया भर में सबसे आम परमाणु रिएक्टर है, जो हल्के पानी को शीतलक (Coolant) और मंदक (moderator) के रूप में इस्तेमाल करता है।

हालांकि डिजाइन और उपयोग की गई सामग्री दोनों के मामले में VVER और अन्य PWR प्रकारों के बीच कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं। VVER की विशिष्ट विशेषताओं में निम्नलिखित शामिल हैं:

  • यह हॉरिजॉन्टल भाप जनरेटर का उपयोग करता है;
  • हेक्सागोनल ईंधन असेंबलियों का उपयोग करता है;
  • VVER वेसल में बॉटम पेनेट्रेशन से बचाव करता है;
  • उच्च क्षमता वाले प्रेशराइज़र का उपयोग करता है।
error: Content is protected !!