भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने उत्कर्ष 2.0 लॉन्च किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 30 दिसंबर को उत्कर्ष 2.0 (Utkarsh 2.0) मैकेनिज्म लॉन्च किया, जो विनियामक और पर्यवेक्षी तंत्र को मजबूत करने के लिए केंद्रीय बैंक की मध्यम अवधि की रणनीति का दूसरा चरण है।

उत्कर्ष 2.0, 2023-25 की अवधि के लिए तैयार किया रणनीति फ्रेमवर्क है जो इस अवधि के लिए बैंक के प्रत्येक उद्देश्य के तहत प्राथमिकताओं, गतिविधियों और वांछित परिणामों को निर्धारित करता है।

उत्कर्ष 2.0, छह विजन स्टेटमेंट के साथ-साथ कोर उद्देश्य, मूल्य और मिशन स्टेटमेंट को बरकरार रखते हुए उत्कर्ष 2022 से प्राप्त शिक्षा का उपयोग करता है।

छह विजन स्टेटमेंट

  • अपने वैधानिक और अन्य कार्यों के प्रदर्शन में उत्कृष्टता,
  • आरबीआई में नागरिकों और संस्थानों का विश्वास मजबूत करना,
  • राष्ट्रीय और वैश्विक भूमिकाओं में प्रासंगिकता और महत्व बढ़ाना,
  • पारदर्शी, जवाबदेह और नैतिकता से संचालित आंतरिक शासन,
  • सर्वश्रेष्ठ और पर्यावरण के अनुकूल डिजिटल और फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, और
  • इनोवेटिव, डायनामिक और कुशल मानव संसाधन।

उत्कर्ष मिशन का उद्देश्य है: कीमत और वित्तीय स्थिरता के मामले में भारत के लोगों की आर्थिक और वित्तीय बेहतरी को बढ़ावा देना; वित्तीय सेवाओं तक निष्पक्ष और सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करना; और एक मजबूत, डायनामिक और रेस्पॉन्सिव वित्तीय मध्यस्थता अवसंरचना का निर्माण करना।

बता दें कि 2019-2022 की अवधि को कवर करने वाला पहला रणनीति फ्रेमवर्क(उत्कर्ष 2022) जुलाई 2019 में लॉन्च किया गया था

error: Content is protected !!