Raisina Dialogue 2023: इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं

PM with the Italian Prime Minister Ms. Giorgia Meloni at the Raisina Dialogue, in New Delhi on March 02, 2023.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 मार्च, 2023 को नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग (Raisina Dialogue) के आठवें संस्करण का उद्घाटन किया। इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) तीन दिवसीय संवाद की मुख्य अतिथि थीं।

  • रायसीना डायलॉग भू-राजनीति और भू-रणनीति पर आधारित भारत का प्रमुख सम्मेलन है। वर्ष 2023 के रायसीना संवाद  की थीम थी;  “उकसावा, अनिश्चितता, अशांति: लाइटहाउस इन द टेम्पेस्ट” (Provocation, Uncertainty, Turbulence: Lighthouse in the Tempest) था।
  • इतालवी प्रधान मंत्री मेलोनी में रायसीना संवाद के 2023 संस्करण का उद्घाटन करते हुए, भारत और इटली के बीच पहचान के महत्व और साझा प्रायद्वीपीय सांस्कृतिक विरासत पर ध्यान केंद्रित करते हुए, ऐतिहासिक इटैलियन शहर में 1930 के दशक में खोजी गयी पोम्पेई लक्ष्मी (Pompeii Lakshm) की मूर्ति के उदाहरण का हवाला दिया।
  • उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक समन्वय जीरो सम गेम नहीं होना चाहिए और भारत के नेतृत्व में इंडो-पैसिफिक देशों की इस संबंध में एक मजबूत भूमिका है।
  • सुश्री मेलोनी ने कहा कि भारत इंडो-पैसिफिक में एक प्रमुख भूमिका में है और इटली भूमध्य सागर में एक प्रमुख हितधारक है। उन्होंने कहा कि इंडो-पैसिफिक में क्या होता है, इसका यूरोप पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है।  
  • इससे पहले  2 मार्च 2023 को भारत और इटली ने रक्षा सहयोग पर एक ज्ञापन (MoU)  पर हस्ताक्षर के दौरान अपने संबंधों को और मजबूत करते हुए इसे रणनीतिक साझेदारी में बदल दिया। दोनों देशों ने माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पर डिक्लेरेशन ऑफ़ इंटेंट की घोषणा की। 
error: Content is protected !!