Oldowan Tools: केन्या में खोजे गए सबसे पुराने पत्थर के औजार Paranthropus द्वारा बनाए गए थे

Three of the stone flakes and cores found in Kenya. (Plummer et al., Science, 2023)

केन्या में पुरातत्वविदों ने आदि मानव द्वारा उपयोग किए जाने वाले कुछ सबसे पुराने पत्थर के औजारों की खोज की है, जो लगभग 2.9 मिलियन वर्ष पुराने हैं। इससे पहले, सबसे पुराना ज्ञात Oldowan टूल्स 2.6 मिलियन वर्ष पहले का था।

सबसे पुराने पत्थर के औजार

न्यायंगा (केन्या) में पाए गए औजारों का इस्तेमाल हिप्पो को काटने और कंद व फल जैसे पौध सामग्री को कुचलने के लिए किया जाता था।

यह इस बात का प्रमाण है कि इन उपकरणों का उपयोग केवल आधुनिक मानव के पूर्वज होमो सेपियन्स (Homo Sapiens) के पूर्वजों द्वारा ही नहीं, बल्कि आदि मानव की अन्य शाखाओं द्वारा भी किया गया था।

औजारों के साथ पाए गए दो बड़े जीवाश्म दांत एक अन्य विलुप्त मानव के चचेरे भाई के हैं, जिन्हें पैरेंथ्रोपस (Paranthropus) के नाम से जाना जाता है।

The two molar teeth. (Plummer et al., Science, 2023)

पश्चिमी केन्या के न्यायंगा (Nyayanga) स्थल से कम से कम तीन अलग-अलग दरियाई घोड़ों के साथ बहुत बड़े जानवरों का उपभोग करने वाले होमिनिन का सबसे पुराना प्रमाण प्राप्त हुआ है।

अब तक वैज्ञानिकों की सोच रही है कि ओल्डोवन टूल्स (Oldowan tools) केवल होमो सेपियन्स मानव के पूर्वजों द्वारा उपयोग किए गए थे। Oldowan tools मानव जैसे हाथों से बनाए गए शुरुआती प्रकार के पत्थर के औजारों को दिया गया नाम है।

हालांकि, पश्चिमी केन्या में होमा प्रायद्वीप पर न्यायंगा में उत्खनन स्थल पर किसी होमो सेपियन का जीवाश्म नहीं मिला है। इसके बजाय, दो दांत स्टाउट मोलर्स – Paranthropus के हैं। Paranthropus में वानर और मानव के समान लक्षण मौजूद थे।

न्यायांग में पैरेंथ्रोपस के साथ Oldowan टूल्स का जुड़ाव ने इस सवाल को एक बार फिर से उलझा दिया है कि सबसे पुराने ओल्डोवन उपकरण सर्वप्रथम किसने बनाये थे।

वैसे नयी खोज से पता जरूर चलता है कि शायद होमो सेपियन्स ही नहीं, बल्कि अन्य प्रकार के होमिनिन भी ओल्डोवन तकनीक से भोजन प्राप्त कर रहे थे।

नयी खोज सम्बन्धी शोध साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

error: Content is protected !!