City of Odesa: वर्ल्ड हेरिटेज इन डेंजर में शामिल किया गया

Image@UNESCO

यूक्रेन में ऐतिहासिक केंद्र और बंदरगाह शहर ओडेसा (city of Odesa) को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की विश्व विरासत सूची (World Heritage List) में शामिल किया गया है।

  • UNESCO के अनुसार, ओडेसा, एक मुक्त शहर, एक विश्व शहर, एक पौराणिक बंदरगाह है जिसने सिनेमा, साहित्य और कला पर अपनी छाप छोड़ी है, इस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रबलित संरक्षण के तहत रखा गया है।
  • यह निर्णय कन्वेंशन के 194 सदस्य देशों को जानबूझकर ऐसा कोई कदम नहीं उठाने के लिए प्रतिबद्ध करता है जो विश्व धरोहर स्थल को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। सदस्य देशों को इसके संरक्षण में सहायता भी करना पड़ता है।
  • बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद ओडेसा शहर चर्चा में रहा है। चूंकि रूस भी विश्व धरोहर कन्वेंशन का पक्षकार है, ऐसे में उससे भी इसके संरक्षण की अपेक्षा की जाती है।
  • UNESCO ने इसके साथ ही ओडेसा के ऐतिहासिक केंद्र को “खतरे में विश्व विश्व विरासत सूची (List of World Heritage in Danger)” में भी शामिल कर लिया है। इससे यूक्रेन को इसके संरक्षण के लिए तकनीकी और वित्तीय अंतर्राष्ट्रीय सहायता तक पहुंच प्राप्त हो सकेगी।
  • काला सागर के तट पर ओडेसा की अवस्थिति ने इसे रूसी साम्राज्य में सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाहों में से एक विकसित होने में मदद किया था।
error: Content is protected !!