आर्टेमिस II मून मिशन के लिए पहली महिला और पहली अश्वेत अंतरिक्ष यात्रियों के नाम जारी किये गए

Image credit: NASA

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 3 अप्रैल को पहली महिला और पहली अफ्रीकी अमेरिकी को आर्टेमिस-2 (Artemis 2) चंद्र मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के रूप में नामित किया है।

नासा ने उन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नाम उद्घाटित किये, जो पिछले 50 से अधिक वर्षों में चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाने वाला पहला मानव युक्त मिशन होगा। हालांकि ये लोग चन्द्रमा पर नहीं उतरेंगे।

चार अंतरिक्ष यात्रियों में क्रिस्टीना कोच (Christina Koch) एक महिला हैं।  एक महिला द्वारा सबसे लंबे समय तक लगातार अंतरिक्ष उड़ान का रिकॉर्ड उनके नाम है और नासा के पहले तीन सभी महिला स्पेसवॉक का वह हिस्सा रहीं हैं।  

एक अमेरिकी नौसेना एविएटर और चार स्पेसवॉक के अनुभवी विक्टर ग्लोवर को आर्टेमिस II के पायलट के रूप में नामित किया गया है। वह चंद्र मिशन पर भेजे जाने वाले पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री होंगे। दो अन्य सदस्य हैं; जेरेमी हैनसेन और रीड विस्मैन।

आर्टेमिस 2 चंद्र मिशन के बारे में

वर्ष 2024 में नासा का आर्टेमिस 2 चंद्र मिशन लगभग 50 वर्षों में पहली बार चंद्रमा के चारों ओर अंतरिक्ष यात्री भेजेगा। मिशन स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट का उपयोग करके ओरियन (Orion) अंतरिक्ष यान पर चंद्रमा के चारों ओर चार अंतरिक्ष यात्रियों को मून फ्लाई पर लॉन्च करेगा।

आर्टेमिस 2 वास्तव में 8 दिन का मिशन है जो नासा के तीन अंतरिक्ष यात्रियों और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के एक अंतरिक्ष यात्री को मुक्त-वापसी ट्राजेक्टोरी पर चंद्रमा के चारों ओर भेजेगा।

वर्ष 2025 में आर्टेमिस-3 क्रू मून लैंडिंग मिशन से पहले यह आखिरी परीक्षण उड़ान है।

error: Content is protected !!