AISHE: उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण 2020-2021

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण (All India Survey on Higher Education: AISHE) 2020-2021 जारी किया है।

AISHE के बारे में

  • मंत्रालय वर्ष 2011 से ही AISHE का आयोजन करता रहा है, जिसके तहत भारतीय भू-भाग में स्थित समस्त उच्च शिक्षा संस्थानों को कवर किया जाता है, जो देश में उच्च शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
  • सर्वेक्षणों में विभिन्न मानकों पर विस्तृत सूचना जमा करता है, जैसे शिक्षार्थी नामांकन, शिक्षकों के आंकड़े, आधारभूत संरचना की सूचना, वित्तीय सूचना आदि। पहली बार AISHE 2020-21 में उच्च शिक्षा संस्थानों ने वेब डेटा कैप्चर फॉर्मेट (Web Data Capture Format: DCF) के जरिये ऑनलाइन डेटा संकलन प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया है, जिसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के सहयोग से उच्च शिक्षा विभाग ने विकसित किया है।

AISHE 20-21: मुख्य निष्कर्ष

  • उच्च शिक्षा में नामांकन (enrollment in higher education) 2019-20 के 3.85 करोड़ से बढ़कर 2020-21 में 4.14 करोड़ हुआ।
  • वर्ष 2014-15 से नामांकन में लगभग 72 लाख (21 प्रतिशत) की निरंतर बढ़ोतरी दर्ज की जारी रही है।
  • छात्राओं का नामांकन 2019-20 के 1.88 करोड़ से बढ़कर 2.01 करोड़ हो गया। वर्ष 2014-15 से लगभग 44 लाख (28 प्रतिशत) की लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
  • कुल नामांकन में छात्राओं के नामांकन का प्रतिशत 2014-15 में 45 प्रतिशत से बढ़कर 2020-21 में लगभग 49 प्रतिशत हो गया है। •
  • 18-23 आयुवर्ग के लिए 2011 में हुए जनसंख्या आकलन के आधार पर 2019-20 में 25.6 का सकल नामांकन औसत (GER) बढ़कर 27.3 हो गया है।
  • महिला GER ने 2017-18 के बाद से पुरुष GER को पीछे छोड़ दिया है। लैंगिक समानता सूचकांक (GPI ), महिला GER का पुरुष GER से अनुपात, 2017-18 के 01 से बढ़कर 2020-21 में 1.05 हो गया है।
  •  शिक्षार्थी नामांकन की संख्या के संदर्भ में उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान छह सर्वोच्च राज्य हैं
  • राष्ट्रीय महत्व के संस्थान 2014-15 में 75 से लगभग दोगुना होकर 2020-21 में 149 हो गए हैं।
  • सर्वाधिक विश्वविद्यालय राजस्थान (92), उत्तर प्रदेश (84) और गुजरात (83) में हैं।
  • सर्वाधिक कॉलेज घनत्व वाले राज्य हैं: कर्नाटक (62), तेलंगाना (53), केरल (50), हिमाचल प्रदेश (50), आंध्र प्रदेश (49), उत्तराखंड (40), राजस्थान (40), तमिलनाडु (40)।
  • कॉलेज की सर्वाधिक संख्या वाले शीर्ष 8 जिले हैं: बैंगलोर शहरी (1058), जयपुर (671), हैदराबाद (488), पुणे (466), प्रयागराज (374), रंगारेड्डी (345), भोपाल (327) और नागपुर (318)।
  • कॉलेजों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात शीर्ष आठ राज्य हैं।
error: Content is protected !!