मेंटरशिप, एडवायजरी, असिस्टैंस, रेजीलिएंस तथा ग्रोथ (MAARG) पोर्टल

स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन सप्ताह (Startup India Innovation week) राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करने के साथ राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के दिन (16 जनवरी 2023) को संपन्न हो गया।

स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन सप्ताह

प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप इंडिया के स्थापना दिन, 16 जनवरी की राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस (National Startup Day) के रूप में घोषणा की है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ( DPIIT ) भारतीय स्टार्टअप इको सिस्टम का समारोह मनाने के लिए 10 जनवरी 2023 से 16 जनवरी 2023 तक स्टार्टअप इंडिया नवोन्मेषण सप्ताह का आयोजन किया।

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022

ये पुरस्कार केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश की उपस्थिति में प्रदान किए गए। राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 उन स्टार्टअप्स और सक्षमकर्ताओं को सम्मानित करता है जो भारत की विकास गाथा में क्रांतिकारी भूमिका निभाते आए हैं और न केवल वित्तीय लाभ के संदर्भ में बल्कि समाज पर व्यापक प्रभाव डालने के लिहाज से असाधारण क्षमताएं प्रदर्शित करते रहे हैं।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने असाधारण स्टार्टअप्स को मान्यता देने तथा उन्हें पुरस्कृत करने के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार की कल्पना की है।

MAARG (मार्ग) पोर्टल

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 के अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने MAARG (मार्ग) पोर्टल को लॉन्च किया।

‘MAARG’ पोर्टल का उल्लेख करते हुए, श्री गोयल ने कहा कि सरकार का फोकस नागरिकों के साथ सरकार के परस्पर संपर्क को सरल बनाने पर है। MAARG प्लेटफॉर्म जिसका अर्थ मेंटरशिप, एडवायजरी, असिस्टैंस, रेजीलिएंस तथा ग्रोथ (Mentorship, Advisory, Assistance, Resilience, and Growth) है, की परिकल्पना सभी सेक्टरों, चरणों तथा कार्यों में स्टार्टअप्स और उद्यमियों के बीच परामर्श की सुविधा के लिए की गई है।

वर्तमान में इस प्लेटफॉर्म पर 600 से अधिक मेंटरों तथा 800 से अधिक स्टार्टअप्स पंजीकृत हैं।

यह पोर्टल अब स्टार्टअप्स की मेंटरों के साथ लाइव मैचमेकिंग में सक्षम बनाएगा, स्टार्टअप्स को उस मार्गदर्शन को एक्सेस करने में सहायता करेगा जो उन्हें विकसित होने तथा उनके प्रभाव को भारत एवं वैश्विक रूप से बढ़ाने में मदद करेगा।

error: Content is protected !!