SB Gangadhar: मेथेनॉल मिश्रित डीजल (MD15) से चलने वाले अंतर्देशीय क्रूज के ट्रायल ऑपरेशन का उद्घाटन

बेंगलुरु में छह से आठ फरवरी, 2023 तक आयोजित होने भारत ऊर्जा सप्ताह (IEW 2023) के क्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप एस. पुरी ने 24 जनवरी को मेथेनॉल मिश्रित डीजल (Methanol blended Diesel: MD15) से चलने वाले अंतर्देशीय क्रूज के ट्रायल ऑपरेशन का रस्मी उद्घाटन किया।

  • ‘एसबी गंगाधर’ (SB Gangadhar) नामक 50-सीटर मोटर लॉन्च समुद्री जहाज पर नौकायान किया गया। यह जहाज रस्टन निर्मित दो डीजल इंजनों (प्रत्येक इंजन 105 अश्व-शक्ति वाला) से लैस है। जहाज MD15 (15 प्रतिशत मिश्रित HSD) से चलता है।

मेथोनॉल के बारे में

  • मेथोनॉल निम्न कार्बन उत्सर्जन करने वाले हाइड्रोजन ईंधन है, जिसे हाई ऐश कोयला, पराली, ताप बिजली संयंत्रों से निकलने वाले CO2 तथा प्राकृतिक गैस से तैयार किया जाता है। यह COP-21 (Paris Climate Agreement) के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के मद्देनजर सबसे अच्छा उपाय है।
  • हालांकि मेथेनॉल में पेट्रोल और डीजल की तुलना में एनर्जी कंटेंट थोड़ा कम होता है, लेकिन यह परिवहन क्षेत्र (सड़क, रेल और समुद्री), ऊर्जा क्षेत्र (डीजी सेट, बॉयलर, प्रोसेस हीटिंग मॉड्यूल, ट्रैक्टर और वाणिज्यिक वाहन शामिल हैं) और खुदरा क्षेत्र में इन दोनों ईंधनों की जगह ले सकता है।
  • साथ ही यह आंशिक रूप से रसोई गैस, मिट्टी के तेल और लकड़ी के कोयले का स्थान भी ले सकता है।
  • असम में, असम पेट्रोकेमिकल लिमिटेड (APL), नामरूप वर्तमान में लगभग 100 TPD मेथेनॉल का उत्पादन करता है और 500 TPD मेथेनॉल के उत्पादन के लिए एक नई परियोजना लागू कर रहा है।
  • “स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके देश में कोयले-से-मेथेनॉल संयंत्र स्थापित करने के लिए कार्य प्रगति पर है, जिसे BHEL (हैदराबाद और त्रिची), थर्मेक्स और आईआईटी दिल्ली द्वारा विकसित किया जा रहा है।
  • नीति आयोग के ‘मेथेनॉल अर्थव्यवस्था’ कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के तेल आयात बिल, ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन को कम करना तथा कोयले के भंडार और नगर निगम के ठोस कचरे को मेथेनॉल में परिवर्तित करना है।
  • मेथेनॉल एक कॉस्ट इफेक्टिव वैकल्पिक ईंधन है। जहाजों में इस्तेमाल होने वाले अन्य ईंधनों की तुलना में यह कम खर्चीला है और तट के किनारे भंडारण तथा इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के मामले में किफायती है।
  • मेथेनॉल पर चलने वाले जहाजों को बदलने की लागत अन्य वैकल्पिक ईंधन रूपांतरणों की तुलना में काफी कम है। तरल ईंधन के रूप में, मेथेनॉल के रख-रखाव के लिए मौजूदा भंडारण और बुनियादी ढांचे में केवल मामूली संशोधनों की आवश्यकता है।
  • डीजल-पेट्रोल में 15 प्रतिशत मेथेनॉल के मिश्रण से डीजल-पेट्रोल/कच्चे तेल के आयात में कम से कम 15 प्रतिशत की कमी हो सकती है। इसके अलावा, यह प्रदूषण फैलाने वाले तंतुओं, NOx और SOx के संदर्भ में ग्रीन हाउस उत्सर्जन में 20 प्रतिशत की कमी लाएगा, जिससे शहरी वायु गुणवत्ता में सुधार होगा।

भारत ऊर्जा सप्ताह (IEW 2023)

  • भारत की G-20 प्रेसीडेंसी के तहत IEW 2023 पहली बड़ी घटना है, जो 2070 तक भारत के उत्सर्जन को नेट जीरो करने के लिए COP-26 में प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप है।
  • IEW 2023 पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्त्वावधान में आयोजित होना है।
error: Content is protected !!