ITUC में शामिल होने के लिए भारतीय मजदूर संघ (BMS) का प्रयास

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा समर्थित ट्रेड यूनियन ‘भारतीय मजदूर संघ (BMS)’ अपने रुख में बदलाव कर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संघ परिसंघ (ITUC: International Trade Union Confederation) का सदस्य बनने का मन बनाया है।

  • हालाँकि इसे दो भारतीय ट्रेड यूनियनों – कांग्रेस की इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (Indian National Trade Union Congress: INTUC) और समाजवादियों की हिंद मजदूर सभा (HMS) के कड़े विरोध का सामना कर रहा है।
  • INTUC, HMS, स्व-नियोजित महिला संघ (SEWA) और भारतीय मुक्त व्यापार संघों के परिसंघ (Confederation of Free Trade Unions of India: CFTUI) ITUC के भारतीय संबद्ध संगठन हैं।
  • बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के शासी निकाय में श्रमिक प्रतिनिधियों के लिए चुने जाने वाले किसी भी ट्रेड यूनियन के लिए ITUC का समर्थन महत्वपूर्ण है।
  • BMS, जो किसी भी अंतरराष्ट्रीय परिसंघ के साथ नामांकन का विरोध करता रहा है, ने हाल ही में अपना रुख बदल दिया और ITUC के साथ संबद्धता के लिए आवेदन किया है।

इंटरनेशनल ट्रेड यूनियन कन्फेडरेशन (ITUC) के बारे में

  • इंटरनेशनल ट्रेड यूनियन कन्फेडरेशन (ITUC) 2006 में स्थापित एक संगठन है, जो ट्रेड यूनियन आंदोलन को बढ़ावा देता है।
  • ITUC 161 देशों और क्षेत्रों में 176 मिलियन श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करता है और इसके 325 संगठन इससे संबद्ध हैं।
  • इसकी गतिविधि के मुख्य क्षेत्रों में शामिल हैं: ट्रेड यूनियन और मानवाधिकार; अर्थव्यवस्था, समाज और कार्यस्थल; समानता और गैर-भेदभाव; और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता।
  • ITUC ट्रेड यूनियन लोकतंत्र और स्वतंत्रता के सिद्धांतों का पालन करता है। यह चार वर्षीय विश्व कांग्रेस, एक सामान्य परिषद और एक कार्यकारी ब्यूरो द्वारा शासित है।
error: Content is protected !!