अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 उत्सव की प्री-लॉन्च

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री, श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष (International Year of Millets)-2023 मिलेट्स के वैश्विक उत्पादन को बढ़ाने, कुशल प्रसंस्करण और फसल सायकल का बेहतर उपयोग करने तथा फू बास्केट के एक प्रमुख घटक के रूप में मिलेट्स को स्थापित करने का अवसर प्रदान करेगा।

गौरतलब है कि भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है।

भारत सरकार ने अप्रैल-2018 में मिलेट्स को पौष्टिक अनाज के रूप में अधिसूचित किया था और मिलेट्स को पोषण अभियान के अंतर्गत भी शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (NFMS) के अंतर्गत 14 राज्यों के 212 जिलों में मिलेट्स के लिए पौष्टिक अनाज घटक लागू किया जा रहा है।

इसके अलावा राज्यों की ओर से किसानों को अनेक प्रकार की सहायता प्रदान की जाती है।

मिलेट्स सूक्ष्म पोषक तत्वों, विटामिन और खनिजों का भंडार है।

भारत, नाइजर, सूडान और नाइजीरिया मिलेट्स के प्रमुख उत्पादक देश हैं।

ज्वार और प्रोसो मिलेट्स (सामान्य मिलेट्स) क्रमशः 112 और 35 देशों में सबसे ज्यादा उगाए जाने वाले मिलेट्स हैं।

ज्वार और पर्ल बाजरा 90 प्रतिशत से ज्यादा क्षेत्र और उत्पादन को कवर करते है।

भारत मिलेट्स का प्रमुख उत्पादक देश है जिसमें ज्वार, बाजरा, रागी और छोटे बाजरा के साथ-साथ कंगनी, कुटकी या छोटा बाजरा, कोडोन, गंगोरा या बार्नयार्ड, चीना और ब्राउन टॉप शामिल हैं।

error: Content is protected !!